नैनी झील में आ रही जमा मलबा हटाने का कार्य हुआ शुरू

WhatsApp Channel Join Now
नैनी झील में आ रही जमा मलबा हटाने का कार्य हुआ शुरू


नैनीताल, 11 सितंबर (हि.स.)। मानसून के दौरान हुई अत्यधिक वर्षा के चलते नैनी झील के विभिन्न हिस्सों में जमा हुए मलबे को हटाने का कार्य पहली बार शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि झील में जमा सामग्री के पानी में घुलने से पहले ही उसके निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी के अनुसार कार्य शुरू करने से पहले विशेषज्ञ भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट ली गई है, ताकि झील की पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचाए बिना वैज्ञानिक तरीके से मलबा हटाया जा सके। इसी रिपोर्ट के आधार पर सिंचाई विभाग द्वारा इस वर्ष बारिश के दौरान झील में जमा हुई मलबे और अन्य सामग्री को हटाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि आगे झील का जलस्तर सामान्य होने पर झील के तल को उठाने और गहरीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य झील की जल-धारण क्षमता को बनाए रखना है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story