नाैटियाल बने विद्या मंदिर में एसएमसी अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
नाैटियाल बने विद्या मंदिर में एसएमसी अध्यक्ष


नई टिहरी, 03 सितंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में विद्यालय प्रबंधन समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। वीरवार को विद्या भारती के नियमानुसार प्रबंध समिति का चुनाव किया गया। प्रांत की ओर से संकुल प्रमुख इंद्रपाल परमार ने बतौर निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रतिभाग किया। बताया कि रामलाल नौटियाल को एसएमसी का अध्यक्ष बनाया गया।

वहीं राजेंद्र डोभाल को उपाध्यक्ष, भुवनेश्वर बडोनी को प्रबंधक, रविंद्र सेमवाल को सह प्रबंधक जबकि राजेश ड्यूंडी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव में सभी अपेक्षित सदस्य सहित प्रांत के मनोनीत सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व प्रबंधक दिनेश डोभाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों तथा पदाधिकारी का धन्यवाद जताया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि विद्या भारती के स्कूलों में सुलभ और गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाती है। उनका प्रयास रहेगा कि विद्यालय की ज्वलंत समस्याओं का शासन और प्रशासन स्तर पर हल किया जाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल, विजेंद्र रमोला, प्रकाश डोभाल, स्वयंवर सिंह चौहान मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story