नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रुख पर महिलाओं ने जताया विरोध

WhatsApp Channel Join Now
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रुख पर महिलाओं ने जताया विरोध


देहरादून, 22 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा समर्थन न किए जाने के विरोध में डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने बुधवार को डीएवी कॉलेज चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियाें ने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर महिलाओं को गुमराह करने का कार्य किया है, जिससे उसकी नीयत स्पष्ट होती है।

प्रदर्शन के दौरान बहनों ने एक स्वर में नारा लगाया,

“नारी सम्मान का जो करेगा विरोध, जनता देगी उसको करारा जवाब।”

इस अवसर पर एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रगति रावत, पार्षद वंशिका सोनकर, मीरा, रेखा देवी, सुमन सिंह, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी महिलाओं ने नारी सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

---

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story