नाबालिग का पता नहीं चलने पर होगा आंदोलन

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 24 जून (हि.स.)। श्रीनगर क्षेत्र से लापता नाबालिग का पता नहीं चलने पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने नाराजगी जताई है। मोर्चा ने आयुक्त गढ़वाल, जिलाधिकारी व एसएसपी को ज्ञापन देकर जल्द नाबालिग को ढूंढने की मांग की है। आरोप लगाया कि मामले में पुलिस हीलाहवाली बरत रही है। कहा कि जल्द नाबालिग का पता नहीं चलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने आयुक्त गढ़वाल, जिलाधिकारी व एसएसपी को ज्ञापन दिया। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि बीती 8 जून को श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक वाल्मीकि समाज की नाबालिग के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई लेकिन अभी तक नाबालिग का कोई पता नहीं चलने पर उसके परिजन काफी परेशान है।

बताया कि बीते दिनों नाबालिग के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की लेकिन यहां भी परिजनों को कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। कहा कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मोर्चा ने चेतावनी दी कि जल्द नाबालिग का पता नहीं चलने पर प्रदेश भर में वाल्मीकि समाज के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू कुमार, जयपाल टांक, सोनू कुमार आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story