नवमी पर पौड़ी के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घर-घर हुआ कन्या पूजन

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 19 अक्टूबर (हि.स.)।शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को पौड़ी शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे।

भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, घरों में भी श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर नवरात्र के नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया।

नवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर चुनरी, पुष्प और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तों में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी रही। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार और समाज की सुख-शांति की प्रार्थना की। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763399 Articles

Share this story