धारचूला में सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल
पिथौरागढ, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिले के धारचूला क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
धारचूला से सिनियाखोला जा रहा आई 10 गाड़ी संख्या यूके 05 9992वाहन आज दोपहर करीब 1 बजे अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक कमल राम पुत्र हरी राम की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं हादसे में नर सिंह और विजेंद्र थापा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम और प्रशासनमौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष दरियाल

