दोपहिया वाहन में डबल हेलमेट पहनना हो गया अनिवार्य: एसएसपी

WhatsApp Channel Join Now
दोपहिया वाहन में डबल हेलमेट पहनना हो गया अनिवार्य: एसएसपी


नई टिहरी, 23 नवंबर (हि.स.)। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को दोपहिया वाहन में सफर करने वाले दोनों सवारियों के लिए अब हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी देने के लिए जिले के सभी 12 थाना क्षेत्रों में विशेष जागरुकता अभियान चलाया।

सोमवार को एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि दुुपहिया वाहन में एक या दो सवारियों के सफर करने पर अब दोनों का हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा के तहत आमजन की सुरक्षा सुनिनिश्चत करने के लिए सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। पुलिस ने आमजन में जागरुकता बढ़ाने के लिए थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, तिराहों और बाजार में हेलमेट पहनने से होने वाले फायदे गिनाते हुए दोनों सवारियों को हेलमेट पहनने के लिए जागरुकता अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद और परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। कोई भी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सभी दुपहिया वाहन चालकों को मजबूत आईएसआई मार्का का हेलमेट पहनने का सुझाव दिया गया।

एसएसपी ने कहा कि जागरुकता अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story