दिवंगत पत्रकार के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
दिवंगत पत्रकार के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि


पौड़ी गढ़वाल, 18 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय पौड़ी में पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत पत्रकार मनोज उनियाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीते शुक्रवार की सुबह पत्रकार मनोज उनियाल की गंभीर बीमारी से जूझते हुए मौत हो गई थी।

शनिवार काे जिला मुख्यालय पौड़ी के प्रेस परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पत्रकार मनोज उनियाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया कि मनोज उनियाल श्रीनगर गढ़वाल में लंबे समय से जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मुखर हस्ताक्षर थे। कुछ माह से वह बीमार चल रहे थे। बीते शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपने डांग स्थित आवास में अंतिम सांस ली। पैतृक घाट लक्ष्मोली जुयालगढ़ में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

पत्रकारों ने कहा कि युवा पत्रकार का निधन पत्रकारिता के लिए अपूर्णीय क्षति है। साथ ही शोकाकुल परिवार को दुख सहने की प्रार्थना भी की गई। श्रद्धांजलि देने वालो में वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन उनियाल, मनोहर बिष्ट, पंकज रावत, दीपक बड़थ्वाल, राजेश चमोली, करन नेगी, मुकेश बछेती, कुलदीप बिष्ट, प्रदीप नेगी, क्षेपं सदस्य संजय डबराल, सामाजिक कार्यकर्ता जगत किशोर बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story