त्योहारों को आपसी समन्वय से एक-दूसरे के साथ मनाना जरूरीः नेगी

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारों को आपसी समन्वय से एक-दूसरे के साथ मनाना जरूरीः नेगी


नई टिहरी, 02 नवंबर (हि.स.)। टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ दीपोत्सव के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया।

सोमवार को यहां नई टिहरी में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि होली, दीपावली, रक्षाबंधन, दशहरा जैसे पर्व पर सभी को मिलकर कार्यक्रम करने चाहिए, ताकि हम एक-दूसरे की खुशी बांट सकें। कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिले। इस दौरान नेगी ने अपने कार्यकाल में टिहरी विधानसभा के लिए कराए गए विकास कार्यों की जानकारी और इसका पम्पलेट भी वितरित किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, नीरज खत्री, विनोद सुयाल मौजूद थे। इधर, प्रेस क्लब में आयोजित दीपोत्सव संगोष्ठी में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने इस दीपावली शराब नहीं संस्कार मुहिम को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कहा कि इसमें मीडिया की भूमिका सबसे अहम है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771037 Articles

Share this story