त्योहारों और दशहरा पर्व को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 19 अक्टूबर (हि.स.)।आगामी त्योहारों और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस अलर्ट हो गई है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजारों और प्रमुख क्षेत्रों में गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। पुलिस संवेदनशील स्थलों और बाजार क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

पौड़ी पुलिस ने लोगों से कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763399 Articles

Share this story