डीएसबी परिसर के शोधार्थी पवन बने राज्य कर अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
डीएसबी परिसर के शोधार्थी पवन बने राज्य कर अधिकारी


नैनीताल, 19 जून (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के राजनीति विज्ञान विभाग के पीएचडी शोधार्थी तथा 79 यूके बटालियन एनसीसी के पूर्व सीनियर अंडर ऑफीसर पवन कुमार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य कर विभाग में अधिकारी पद प्राप्त किया है। प्रथम प्रयास में मिली इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों, शोधार्थियों और एनसीसी कैडेटों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और पवन को बधाई दी है।

बताया गया है कि पवन कुमार वर्तमान में डीएसबी परिसर में राजनीति विज्ञान विषय में पीएचडी कर रहे हैं तथा यूजीसी-नेट और जेआरएफ भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने एनसीसी कैडेट के रूप में नेतृत्व, समय प्रबंधन और सेवा भावना के गुण विकसित किए तथा अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए सात बार एसएसबी का सामना किया।

उनकी उपलब्धि पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. रीतेश साह, 79 एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अविजित मेहता सहित शिक्षकों, शोधार्थियों और एनसीसी कैडेटों ने भी पवन कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story