टिहरी जिले के समग्र विकास को जिला जिला पंचायत प्रतिबद्धः इशिता

WhatsApp Channel Join Now
टिहरी जिले के समग्र विकास को जिला जिला पंचायत प्रतिबद्धः इशिता


नई टिहरी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। चंबा ब्लॉक के हड़म गांव में 37 लाख रूपये की लागत से निर्मित घंटाकर्ण पार्क का जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने लोकार्पण किया। पार्क में बच्चों में मनोरंजन के लिए झूले, सी-शॉ सहित फिटनेस के लिए जिम उपकरण लगाए गए हैं।

बुधवार को हड़म गांव में नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने क्षेत्रवासियों को नई सौगात दी। बताया कि पार्क में बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए आकर्षक गजीबो सहित व्यायाम के लिए उपकरण स्थापित किए गए हैं। यह पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामाजिक मेल-मिलाप का एक बेहतर केंद्र बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर पुस्तकालय के लिए जरूरी पुस्तकें देने की घोषणा की।

कहा कि जिला पंचायत जिले के सर्वांगीण विकास को प्रतिबद्ध है। भाजपा जिलाध्यक्ष रावत ने पार्क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर और विकसित जिले की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768210 Articles

Share this story