टिहरी की 10 सड़कों के अनुरक्षण को सरकार दी वित्तीय स्वीकृति

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 04 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव की आहट नजदीक देखते हुए प्रदेश सरकार ने पीएमजीएसवाई से हाल ही में लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुए 46 सड़कों के अनुरक्षण की स्वीकृति मिल गई है। सरकार ने ओटीएम (वन टाइम सेटेलमेंट) के तहत सड़कों के लिए प्रशानिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इनमें टिहरी जिले की 10 सड़कें शामिल हैं।

घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि सरकार ने उनकी विधानसभा की विभिन्न सड़कों के अनुरक्षण की स्वीकृति दी है, जिससे ग्रामीणों को सुलभ यातायात की सुविधा मिलेगी। बताया कि पिलखी-गौजियाणा-बनचुरी 11 किमी लंबी सडक के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 2.07 करोड़, ढुंग-खबोगी मार्ग के किमी 1 से 5.500 के मध्य नवीनकरण व अवशेष निर्माण कार्य 5.29 किमी के लिए 1.29 करोड़, टिहरी विधानसभा में बादशाहीथौल से सौंदकोटी-केमवालगांव-लामकोट 8.85 किमी के लिए 1.43 करोड़, जगेठी-तुंगोली 5.95 किमी के लिए 96 लाख रूपये, टिपरी-चाह गडोलिया 14.97 किमी सड़क के लिए 3.88 करोड़, चंबा-धरासू हाइवे से नवागांव 6.25 किमी सड़क मरम्मत के लिए 1.24 करोड़, धनोल्टी विस के तहत थौलधार ब्लॉक में ज्वारना-कंस्यूड़ 18.500 किमी सड़क की मरम्मत व अनुरक्षण के लिए 3.85 करोड़, थत्यूड़-मराड़ 19.600 किमी सड़क सुधारीकरण के लिए 4.09 करोड़, प्रतापनगर विधानसभा में खुरमोला-नाग 8.05 किमी सड़क डामरीकरण के लिए 1.91 करोड़ जबकि नरेंद्रनगर विधानसभा के तहत गूलर-नाई-मिंडार्थ सड़क के किमी से चमेली 8.870 किमी लंबे मोटर मार्ग के अवशेष कार्य व मरम्मत के लिए 2.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

विधायक शाह और उपाध्याय ने लोनिवि के अधिकारियों से तत्काल उक्त सड़कों के टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772113 Articles

Share this story