जीआईसी बड़कोट में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विषय संचालित करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट के पीटीए अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तृतीय चरण के तहत चयनित विषय को बदलने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में तृतीय चरण में स्कूल में ब्यूटी एंड वेलनेस विषय आवंटित किया गया है। जिसकी क्षेत्र में डिमांड बहुत कम है। जबकि स्थानीय अभिभावक और छात्र-छात्राएं स्कूल में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विषय की पढ़ाई करना चाहते हैं। भट्ट ने विधायक और सीईओ से छात्रहित में विषय परिवर्तन की मांग की है। बताया कि स्कूल के निकट टिहरी बांध की झील में अनेक व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। यदि छात्र-छात्राओं को प्रोफेशनल विषय के तहत टूरिज्म संबंधित जानकारी दी जाती है, तो भविष्य में नौकरी सहित स्वरोजगार के लिए यह सहायक सिद्ध होगा।

विधायक किशाेर उपाध्याय ने प्रकरण में सीईओ काे कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बाबत सीईओ कमला बडवाल ने बताया कि हालांकि शिक्षा सत्र आधा समाप्त हो गया है। बावजूद इसके यदि विद्यालय व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत आवंटित विषय को परिवर्तन करना चाहता है तो इसका प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story