जिला योजना समिति के चुनाव 16 को

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 10 अक्टूबर (हि.स.)। जिला योजना समिति के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्यों के चुनाव की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के अनुसार, 12 अक्टूबर को नामांकन, 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 14 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया विकास भवन के कक्ष संख्या एक से चार में संपन्न होगी, जबकि मतगणना विकास भवन सभागार में होगी। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

इस दौरान नई योजनाओं की घोषणा और वित्तीय स्वीकृतियों पर रोक रहेगी। हालांकि, पूर्व में स्वीकृत योजनाओं, आपदा राहत और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्य जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story