जिला असपताल की सेवाएं आर बेहतर करना प्राथमिकता: डाेभााल

WhatsApp Channel Join Now
जिला असपताल की सेवाएं आर बेहतर करना प्राथमिकता: डाेभााल


नई टिहरी, 07 अगस्त (हि.स.)। टिहरी जिला अस्पताल बौराड़ी के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. बृजेश डोभाल ने पदभार ग्रहण कर लिया। डॉक्टर, पैरामेडिकल और अस्पताल स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत करते हुए अस्पताल को और बेहतर करने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

डॉ. डोभाल ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन सहित अन्य व्यवस्था बेहतर करना उनकी प्राथमिकता रहेगा। शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने सीएमएस डाॅ. डोभाल को कार्यभार कराते हुए विभाग स्तर पर मदद और प्रोत्साहन कर भरोसा दिया। डॉ. डोभाल मूलरूप से प्रतापनगर के पथियाणा व वर्तमान में नई टिहरी के निवासी हैं। उनकी माध्यमिक तक की शिक्षा नई टिहरी में ही हुई है। उन्होंने कहा कि सर्जरी को बढ़ाने, ओटी मशीन और ओटी टेबिल को दो सप्ताह के भीतर सुचारू किया जाएगा।

अस्पताल में खाली पड़ी जगह का सदुपयोग करेंगे। अवस्थापना विकास संबंधित कार्यों का सीडीओ की देखरेख में निरीक्षण किया गया है। डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन के सहयोग से इसे क्रियान्वित किया जाएगा। वहीं मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सेवाएं देना, अस्पताल में ही मरीजों को अधिकतम दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। जल्द ही स्टाफ के साथ बैठक कर उनकी और अस्पताल की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र बर्थवाल, डाॅ. नीरज करदम, डाॅ. यश मोहन, डाॅ. पूनम रावत, डाॅ. शशांक रमोला, डाॅ. वैभव रमोला, सुनील भंडारी, देवंती डबराल, विनोद सकलानी, अरविंद भट्ट, दिनेश रतूड़ी, सुरेंद्र थलवाल, पूजा, राजपाल सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story