चारधाम में एसओपी लागू करने की मांग
पौड़ी गढ़वाल, 28 जून (हि.स.)।चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा हेतु देवभूमि आचार संहिता एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू किए जाने, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक गरिमा की रक्षा, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रीय स्तर पर तीर्थयात्रा अनुशासन नीति बनाए जाने की मांग की है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद जुयाल ने कहा कि हाल ही में कर्णप्रयाग, नगरासू, श्रीनगर, पांवटा साहिब तथा चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्गों पर घटित विभिन्न अप्रिय घटनाओं के मद्देनज़र और जनहित, तीर्थयात्रियों के हित, उत्तराखण्ड देवभूमि की गरिमा, सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक सौहार्द, महिला सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से एक प्रभावी एवं कठोर देवभूमि चारधाम यात्रा आचार संहिता एवं एसओपी लागू किया जाना समय की आवश्यकता है। कहा कि जल्द ही एसओपी लागू की जानी चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

