चंबा ब्लॉक के पुजाल्डी गांव के लोगों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
चंबा ब्लॉक के पुजाल्डी गांव के लोगों ने ली नशा मुक्ति की शपथ


नई टिहरी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पुजाल्डी में ग्रामीणों ने गांव को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाया है। यहां सार्वजनिक और मांगलिक कार्यक्रमों में शराब पर पाबंदी लगाई है। नियम का उल्लंघन करने वाले परिवार पर पंचायत 2100 रुपये का जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार करेगी।

सोमवार काके पुजाल्डी की ग्राम प्रधान श्रीमता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। प्रधान ने कहा शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा की प्रेरणा से यह निर्णय लिया है। कहा कि शादी समारोह, जन्मदिन सहित अन्य सामाजिक आयोजनों में शराब एवं बीयर का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। युवा पीढ़ी के भविष्य और भारतीय संस्कृतिक के संरक्षण के लिए यह जरूरी है।

इस दौरान ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया। जिसमें विनीता देवी अध्यक्ष, सरिता देवी उपाध्यक्ष, सुमित्रा देवी सचिव और सेजल को सहसचिव बनाया गया। वहीं सभासद ममता देवी, कमला देवी, संध्या देवी, लक्ष्मी देवी, भगवती प्रसाद, मनोहरी लाल और पप्पू राम को सदस्य की जिम्मेदारी मिली। इस मौके पर शराब नही संस्कार मुहिम के जगदीश बडोनी और लक्ष्मी बहुगुणा ने ग्रामवासियों को नशा मुक्त के लिए शपथ दिलाई।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story