घनसाली के 10 पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण को वित्तीय स्वीकृति

WhatsApp Channel Join Now
घनसाली के 10 पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण को वित्तीय स्वीकृति


नई टिहरी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के 10 पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने वित्तीय स्वीकृति दी है। सीएम घोषणा में शामिल इन कार्यों के लिए शासन ने 1.30 करोड़ रूपये की धनराशि का अनुमोदन किया है।

विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि उनके प्रस्ताव में मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल घनसाली विधानसभा के 10 पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। जिससे क्षेत्र में तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी। बताया कि पर्यटन विभाग के अंतर्गत प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार मंदिर, बेलेश्वर धाम केमर चमियाला और जगदीशिला मंदिर ग्यारह गांव हिंदाव के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने 20-20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।

इसके अलावा दुध्याड़ी देवी मंदिर गोनगढ़, लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटा ग्यारहगांव, नीलकंठेश्वर मंदिर नैलचामी, सिद्धपीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर बूढ़ाकेदार बास, गुरु माणिकनाथ मंदिर कोटी फैगुल मगरों, प्राचीन सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर बगुलाधार घुत्तू भिलंग, देवलेश्वर महादेव मंदिर तुंगाणा आरगढ़ के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक शाह ने बताया कि भिलंगना ब्लॉक प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ धार्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यहां बूढ़ाकेदार जैसा प्राचीन शिव मंदिर है।

वहीं विभिन्न देवी मंदिरों की आस्था का वर्णन भी शास्त्रों में मिलता है। ऐसे में इन मंदिरों में सौंदर्यीकरण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार बर्त्वाल, राम कुमार कठैत, पूर्व प्रमुख बसुमति घणाता आदि ने विधायक और सरकार का आभार जताया है।

फोटो-13एनटीएच03

शक्ति लाल शाह, विधायक घनसाली।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759959 Articles

Share this story