गौशाला में महिलाओं ने सामूहिक रूप से की गोवर्धन पूजा

WhatsApp Channel Join Now
गौशाला में महिलाओं ने सामूहिक रूप से की गोवर्धन पूजा


गौशाला में महिलाओं ने सामूहिक रूप से की गोवर्धन पूजा


नैनीताल, 11 नवंबर (हि.स.)। सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल स्थित गौशाला में आज गोवर्धन पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने गौशाला में एकत्र होकर सामूहिक रूप से यहां मौजूद गायों की गोवर्धन पूजा की एवं गायों के साथ अपने परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्य पुजारी बच्ची राम पंत ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा का पर्व दीपावली के तीसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन गौशालाओं और घरों में विशेष पूजा-अर्चना करने की परंपरा है।

पूजा में सुमन शाह, तारा जोशी, मुन्नी भट्ट, हेमा बवाड़ी, पुष्पा बवाड़ी, नीमा जोशी, हेमा जोशी, गंगा बवाड़ी, दीपा चौधरी, सुधा तिवारी, भगवती नौटियाल, चंपा वर्मा, रेखा शाह, तनुजा तिवारी और श्वेता तिवारी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान नगर में भी गांवों जैसा माहौल देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775260 Articles

Share this story