गुरुकुल की हॉकी टीम पहुंची फाइनल में

WhatsApp Channel Join Now


हरिद्वार, 2 दिसंबर (हि.स.)। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा जयपुर में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के मंगलवार को हुए हॉकी मैच के सेमीफाइनल में गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की टीम ने बैंगलोर सिटी को 2-0 से हराकर फाइनल मे जगह बना ली है।

गुरुकुल कांगड़ी की टीम ने अपने पूल मे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फग्वाडा को 3-2 से, बैंगलोर सिटी, बैंगलोर को 2-0 से परास्त करते हुए फाइनल मे प्रवेश किया है। हॉकी टीम के कोच दुष्यंत सिंह राणा ने जानकारी दी कि फाइनल प्रतिस्पर्धा कल होगी। टीम मैनेजर अश्वनी कुमार एवं डा. अजय मलिक ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा की।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के फाइनल मेें पहुंचने पर सम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा एम. लूथरा ने कहा कि गुरुकुल परिवार के लिए यह गौरव एवं सम्मान का विषय है, जो खिलाडियों की खेल कुशलता तथा टीम प्रबंधन के तालमेल से ही संभव हुआ है।

कुलसचिव एवं सचिव, क्रीड़ा परिषद प्रो. विपुल शर्मा, संयोजक डा. शिवकुमार चौहान, डा. कपिल मिश्रा, डा. अनुज कुमार, डा. प्रणवीर सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने खिलाडि़यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765271 Articles

Share this story