गरुड़चट्टी पुल के नीचे गंगा से अज्ञात शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now
गरुड़चट्टी पुल के नीचे गंगा से अज्ञात शव बरामद


टिहरी गढ़वाल, 21 अप्रैल (हि.स.)। मुनिकीरेती क्षेत्र में गरुड़चट्टी पुल के नीचे गंगा नदी में मंगलवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखा। सूचना पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।

एसडीआरएफ के एक पदाधिकारी ने बताया कि शव को लगभग एक किलोमीटर पैदल मार्ग से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना मुनिकीरेती पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story