कोटाबाग में जनसेवा का परचम: व्यापार मंडल ने गुंजन तिवारी को सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
कोटाबाग में जनसेवा का परचम: व्यापार मंडल ने गुंजन तिवारी को सम्मानित


हल्द्वानी, 12 जुलाई (हि.स.)। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में समाजसेवा के कार्यों के लिए चर्चित नाम गुंजन तिवारी को आज कोटाबाग व्यापार मंडल ने उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

गुंजन तिवारी अपनी माताजी की स्मृति में स्थापित स्वपोषित संस्था पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके प्रमुख कार्य स्वरोजगार स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने व जरूरतमंदों को ब्याजमुक्त ऋण।

गुंजन तिवारी के जनसेवा कार्य न केवल उनकी लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं, बल्कि कालाढूंगी विधानसभा सीट पर उनकी दावेदारी को भी मजबूत बना रहे हैं। माना जा रहा है कि कालाढूंगी के आगामी राजनीतिक समीकरणों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी

Share this story