कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन शुरू


नैनीताल, 22 नवंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में एनईपी नवीन पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्नातकोत्तर प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक की ओर से रविवार को जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थी 22 से 30 नवंबर 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने संबंधित पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक परीक्षा आवेदन पत्र और निर्धारित शुल्क समर्थ पोर्टल के माध्यम से जमा करने के निर्देश दिये हैं। संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों को भी विद्यार्थियों को इस संबंध में समय रहते सूचित करने को कहा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story