कुमाऊं विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य व बैक परीक्षाओं के आवेदन 30 नवंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य व बैक परीक्षाओं के आवेदन 30 नवंबर तक


नैनीताल, 23 नवंबर (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षाओं के आवेदन पत्र भरने के लिए समर्थ एवं ईआरपी पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी 23 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह सुविधा एलएलबी प्रथम सेमेस्टर तथा उन पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त है, जिनके परीक्षा आवेदन पत्र पहले ही खोले जा चुके हैं। संबंधित पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में सम्मिलित होने के इच्छुक परीक्षार्थियों को 30 नवंबर तक समर्थ एवं ईआरपी पोर्टल के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story