कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विशेष बैक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विशेष बैक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई


नैनीताल, 22 अगस्त (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों की सम सेमेस्टर प्रणाली के स्नातक पाठ्यक्रमों के विशेष बैक विद्यार्थियों को राहत देते हुए सुधार परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 24 अगस्त से 29 अगस्त तक विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले यह पोर्टल 14 अगस्त से 20 अगस्त तक खुला था, लेकिन विद्यार्थियों से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों और आपत्तियों को देखते हुए आवेदन का एक और अवसर दिया गया है। बीए, बीएससी और बीकॉम के 2021 के सभी पाठ्यक्रमों के विशेष बैक विद्यार्थियों को 29 अगस्त तक आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से जमा करना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story