कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉ. शुभम चौधरी का आईआईटी भुवनेश्वर में चयन

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉ. शुभम चौधरी का आईआईटी भुवनेश्वर में चयन


नैनीताल, 10 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के शोधार्थी डॉ. शुभम चौधरी का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर में हुआ है। इस पर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है और इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शोध परंपरा को सुदृढ़ करने वाला बताया जा रहा है।

डॉ. शुभम चौधरी ने प्रो. संतोष कुमार के निर्देशन में मेघालय के सुङ वैली क्षेत्र में पाए जाने वाले मैफिक एवं अल्ट्रामैफिक शैलों तथा उनसे संबंधित खनिजीकरण पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है, जिसे भूविज्ञान के क्षेत्र में विशेष महत्व का माना गया है। प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है तथा इससे अन्य शोधार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान हेतु प्रोत्साहन मिलेगा। कुलपति प्रो. दीवान रावत सहित विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story