कुमाऊं विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन 30 नवंबर तक भरे जाएंगे

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन 30 नवंबर तक भरे जाएंगे


नैनीताल, 18 नवंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के मुख्य, बैक एवं भूतपूर्व परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने आवेदन पत्र भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 30 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीजी सीबीसीएस नॉन-एनईपी पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थी 18 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि तक परीक्षा आवेदन पत्र भरने, शुल्क जमा करने तथा ई-चालान के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story