कुमाऊँ विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन कल से

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊँ विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन कल से


नैनीताल, 24 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से 5 मई 2026 तक समर्थ एवं ईआरपी पोर्टल पर संचालित की जाएगी।

विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम कोड केयू001 से केयू092 तथा केयू500 से केयू676 तक के विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन पत्र भरकर शुल्क जमा करने के निर्देश दिए हैं।

विवि के उप परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि निर्धारित तिथि तक आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थी 6 मई से 10 मई 2026 तक 50 प्रतिशत विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 10 मई के पश्चात किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विद्यार्थियों से समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपेक्षा की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story