किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 02 अप्रैल (हि.स.)। ज्वालापुर क्षेत्र में किशोरी से मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर में नामजद तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि मूलचंद उर्फ भूला नाम का व्यक्ति उनके घर में घुस आया और उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ व जबरदस्ती की। शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर महिला व बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपित मूलचंद उर्फ भूला पुत्र नेम सिंह, मूल निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कडच्छ, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को शास्त्री नगर, ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story