कार्मेल स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

WhatsApp Channel Join Now
कार्मेल स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा


नई टिहरी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। कार्मेल स्कूल चंबा में शनिवार को किंडर गार्टन का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

शनिवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर सबेस्टियन और विशिष्ट अतिथि सभासद, डीपीसी सदस्य शक्ति जोशी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का बड़ा महत्व है। कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में विद्यालय और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

प्रिंसिपल फादर राजू ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग की भावना और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करते हैं। समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में गीतों, भाषणों और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। इस शिक्षक प्रदीप कोठियाल, प्रियंका रावत, मंजू नेगी, सुमन उनियाल, विकास रमोला सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story