कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर अपराधों पर लगाएंगे प्रभावी नियंत्रणः सरिता

WhatsApp Channel Join Now
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर अपराधों पर लगाएंगे प्रभावी नियंत्रणः सरिता


नई टिहरी, 27 नवंबर (हि.स.)। 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी सरिता डोबाल ने टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी उत्तरकाशी समेत विभिन्न पदों पर सेवा देने के बाद उन्हें टिहरी के कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने जिले के प्रवेशद्वार भद्रकाली में मां दुर्गा के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।

शुक्रवार को श्वेता चौबे के स्थानांतरण के उपरांत सरिता डोबाल ने टिहरी के एसएसपी का चार्ज लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डोबाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और यातायात प्रबंधन को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अलावा नशे के खिलाफ पुलिस के संचालित अभियान को और तेज गति दी जाएगी।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नशे के पैडलरों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि इसे जड़ से समाप्त किया जा सके। सभी अधिकारी-कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने, जनहित में स्मार्ट पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के सख्त निर्देश दिए। कहा जनपद में नशा उन्मूलन अभियान, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देंगी।

इससे पहले कार्यालय पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें औपचारिक सलामी दी। इस मौके पर सीओ चंबा महेश लखेड़ा, टिहरी चंद्रमोहन सिंह, सीएफओ संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी ऐश्वर्य पाल, चंबा विपिन बहुगुणा, एलआईयू निरीक्षक शैलेश राणा मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784036 Articles

Share this story