कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को दी एसआईआर की दी जानकारी
पौड़ी गढ़वाल, 16 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस ने खिर्सू में कार्यकर्ताओं को बूथों के सांगठनिक ढांचे और एसआईआर पर चर्चा को लेकर संवाद का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कई जानकारियां दी गई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने सभी से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
ग़ुरुवार को खिर्सू में आयोजित प्रशिक्षण में कांग्रेस के श्रीनगर विधानसभा के बीएलए वन गबर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर लिया जाए और गांव गांव अभियान चलाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी लोगों को दी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एसआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, लता रावत, महादेव बहुगुणा, सरत नेगी, रणवीर, मातबर सिंह, अभिषेक घिल्डियाल, प्रमोद कुमार, दिनेश सिंह, विकास पंवार आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

