औली नाला फटा, घरों मे घूसा पानी व मलबा

WhatsApp Channel Join Now
औली नाला फटा, घरों मे घूसा पानी व मलबा


औली नाला फटा, घरों मे घूसा पानी व मलबा


ज्योतिर्मठ, 09 अक्टूबर (हि.स.)। शुक्रवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने नगर के नोग मोहल्ले मे कहर बरपा दिया। नोग के ठीक बगल से बहने वाला औली नाला उफान के बाद फट गया जिसके कारण घरों व गौशाला मे पानी व मलबा भर गया। जोशीमठ क्षेत्र मे शुक्रवार सुबह चार बजे से आकाशीय बिजली चमकने व मूसलाधार बारिश के बाद सुबह छः बजे के करीब औली नाला उफान पर हुआ और नोग मोहल्ले के ठीक ऊपर नाला ही धंस कर फट गया।

नाला फटने के बाद बहा पानी अपने साथ आसपास के खेत खलियानों की मिट्टी व मलबे को भी ले जाते हुए घरों मे घुस गया। नोग मोहल्ले मे राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी व कमल रतूड़ी के घर. आँगन, छत व गौशाला पूरी तरह मलबे से पट गई।

सूचना पर राजस्व टीम व नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची व क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण एवं घरों मे घुसे मलबे का आंकलन किया।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने उनके मोहल्ले के ठीक ऊपर औली से बहने वाला नाला जिसे नगर पालिका द्वारा निर्मित किया था उसके क्षतिग्रस्त होने की सूचना उनके द्वारा नगर पालिका को दी गई थी, लेकिन समय रहते नाले की मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि यथा शीघ्र नाले का ट्रीटमेंट नहीं हुआ तो यह हल्की सी बरसात मे भी नुकसान कर सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Share this story