ऑपरेशन प्रहार के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने वारंटी गिरफ्तार किया
नैनीताल, 24 जून (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में बुधवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपित को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भवाली के क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परिवार न्यायालय नैनीताल से जारी वारंट के आधार पर ग्राम कौल तहसील धारी निवासी 39 वर्षीय तारा सिंह पुत्र बच्ची सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 55/2026 में धारा 144(3) बीएनएसएस के अंतर्गत वारंट जारी था। पुलिस ने उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज तथा आरक्षी जयवीर सिंह शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

