एसआईआर पर जनता में भ्रम फैला रहे हैं विपक्षी दलः चौहान

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर पर जनता में भ्रम फैला रहे हैं विपक्षी दलः चौहान


नई टिहरी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सरकार में दायित्वधारी व वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चौहान ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस में देश में माहौल खराब करना चाह रही है। कहा एसआईआर अनवरत प्रक्रिया है। जो हर सरकार में होती है।

मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए चौहान ने कहा कि एसआईआर से अब दो-दो जगह मतदाता सूची में नाम नहीं होंगे। एसआईआर से वोटर लिस्ट फिल्टर हुई है। नाम व अन्य संसाधन को लेकर सभी को नोटिस आए हैं। जिनका जवाब देने के बाद अब नाम जुड़ गए हैं। कहा कि कभी ईवीएम तो कभी वोटर लिस्ट का बहाना बनाकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। जबकि उसे अपनी विचारधार बचाने का संकट पैदा हो गया है।

कांग्रेस के जमाने बूथ कैप्चरिंग होती थी। गरीब आदमी का वोट कांग्रेस के कार्यकर्ता डाल देते थे। कहा कि युवाओं को आगे रखकर विपक्षी दल देश का माहौल खराब करने में लगे हैं, लेकिन अब युवाओं को भी समझ आने लगा है। टिहरी विधानसभा से भाजपा टिकट की दावेदार पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें नरेंद्रनगर विस का चुनाव प्रभारी बनाया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह दावेदारी नहीं कर सकते।

वह लंबे समय से निष्ठावान तरीके से पार्टी का कार्य कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भाजपा उनको टिकट देगी। हालांकि शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा उसका वह सम्मान करेंगे। इस मौके पर जीएमवीएन निदेशक सुषमा उनियाल, असगर अली, गोपाल सिंह, कमल पुनेठा मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759959 Articles

Share this story