एकेडमिक मेरिट के आधार पर हो प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती

WhatsApp Channel Join Now


नई टिहरी, 10 नवंबर (हि.स.)। डीएलएड प्रशिक्षितों ने बैठक कर प्रदेश सरकार से राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली भर्ती के लिए आवश्यक सुझाव दिए हैं। यहां घनसाली में हुई बैठक में प्रशिक्षित युवाओं ने हाईस्कूल, इंटर, डीएलएड प्रशिक्षण और टीईटी परीक्षा के महायोग को बनाकर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।

कहा कि इससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी और स्कूलों में योग्य और बेहतर शिक्षक मिलेंगे। कहा कि इसी साल जनवरी में हुई नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया था। कई अभ्यर्थियों ने फर्जी डीएलएड और टीईटी से नौकरी हथिया ली थी। जिससे योग्य उम्मीदवार शिक्षक बनने से वंचित रह गए।

उन्होंने सरकार से एकेडमिक मेरिट के आधार पर प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई है। सरकार को नियमावली में संशोधन करना चाहिए। सुझाव दिया कि केवल टीईटी और डीएलएड के गुणांक के आधार पर भर्ती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसमें धांधली की ज्यादा संभावना रहती है।

पिछली भर्ती में जनपद बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई ऐसे प्रकरण आए, जहां अभ्यर्थियों ने फर्जी तरीके से टीईटी की मार्कशीट बनाकर नौकरी हथिया ली। बैठक में उदय पाल नेगी, गंगा बिष्णु, अंकित, दीपक चौहान, ललित, नीलम, अंजलि, संजय मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774734 Articles

Share this story