उत्तराखंड में दो दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अनुमान

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में दो दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अनुमान


देहरादून, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले तीन दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों और मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोहरे का प्रभाव विशेष रूप से रहने की संभावना है। 30 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य और पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से काफी अधिक रहा।

देहरादून में शुक्रवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है

-----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783970 Articles

Share this story