उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया सम्मान


हरिद्वार, 29 नवंबर (हि.स.)। एसएम जेएन पीजी कॉलेज में आज उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम मेंं अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा कशिश ठाकुर और छात्र पार्थ शर्मा को सम्मानित किया गया।

कशिश ठाकुर ने हैमर थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था ।वहीं, पार्थ शर्मा ने गोला फेंक में रजत पदक और हैमर थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके साथ ही सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित हुई छात्रा नीलम जोशी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि कॉलेज की धरोहर के रूप में है।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय माहेश्वरी खेल कूद अधीक्षक प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज सोही, रिंकल गोयल, दिव्यांश शर्मा, कोच रंजीता बर्मन सन्जीत कुमार डा विजय शर्मा वैभव बत्रा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story