आग लगने से गोदाम में रखा सामान हुआ राख

WhatsApp Channel Join Now
आग लगने से गोदाम में रखा सामान हुआ राख


नैनीताल, 08 अगस्त (हि.स.)। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को एक मकान में आग लगने की घटना से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग आधे घंटे चले प्रयासों से आग पर काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के अयारपाटा क्षेत्र में स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के पीछे लंघम छात्रावास के पास की बस्ती में नरेश कुमार आर्य और श्याम कुमार के घर के बगल में स्थित एक टिन शेड में आग लगी। अपराह्न 3.32 बजे आग लगने की सूचना पर अग्निशमन कर्मी 3 से 4 अग्निशमन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण प्राप्त किया। बताया गया है कि टिन शेड का उपयोग गोदाम के रूप में किया जा रहा था। आग से गोदाम में रखा समस्त सामान जलकर राख हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story