आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आज से शुरू किया कार्य बहिष्कार

WhatsApp Channel Join Now
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आज से शुरू किया कार्य बहिष्कार


पौड़ी गढ़वाल, 01 अप्रैल (हि.स.)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने विभिन्न समस्याओं का हल नहीं होने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने गुरुवार से कार्यबहिष्कार पर जाने का एलान किया है।

बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने जिलाधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ की ब्लाक अध्यक्ष रिंकी रावत, कोषाध्यक्ष ललिता ने बताया कि पिछले लंबे समय से मानदेय में बढ़ोत्तरी करने सहित विभिन्न समस्याओं के हल की मांग की जा रही है लेकिन समस्याओं का हल नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने जल्द ही मानदेय में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए बिना सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख देने का जीओ होने के बाद ही विभाग द्वारा कटौती का प्रस्ताव पारित करने, बायोमेट्रिक मशीन से नहीं जोड़ने की मांग उठाई है। कहा कि समस्याएं नहीं होने के चलते गुरुवार से कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर सावित्री, आशा, रीता थपलियाल, बिमला जुगराण आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story