अल्मोड़ा के धौलछीना हरड़ा में सड़क हादसा, मां- बेटी सहित तीन की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अल्मोड़ा के धौलछीना हरड़ा में सड़क हादसा, मां- बेटी सहित तीन की मौत


अल्मोड़ा, 12 नवंबर (हि.स.)। जनपद अल्मोड़ा के धौलछीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरड़ा में एक वाहन रात्रि के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोगों के सवार थे। भैया दूज कार्यक्रम से वापस लौट रही मां बेटी और वाहन चालक की इस घटना में मौत हो गई।

बुधवार की देर शाम यह घटना हुई, लेकिन रात भर किसी को इसका पता नहीं चला सुबह घास के लिए जंगल जा रही महिलाओं ने खाई में वाहन गिरा देखा और लोगों को जानकारी दी।

जानकारी मिलने पर आपदा नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया। उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल स्थानीय पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शव बरामद किए।

घटना में मृतकों की शिनाख्त वाहन चालक हयात सिंह (36 वर्ष), पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम न्योली, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा। बसंती देवी (40 वर्ष), पत्नी श हिम्मत सिंह, निवासी ग्राम हरड़ा, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा तथा उनकी पुत्री बीना देवी (19 वर्ष), पुत्री हिम्मत सिंह, निवासी जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद चंद्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story