अपर पुलिस अधीक्षक-संचार मठपाल को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

WhatsApp Channel Join Now
अपर पुलिस अधीक्षक-संचार मठपाल को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक


नैनीताल, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर नैनीताल में संचार के अपर पुलिस अधीक्षक रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। पुलिस विभाग में तीन दशक से अधिक की सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें इससे पहले भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं।

रेवाधर मठपाल वर्ष 1994 में पुलिस रेडियो विभाग में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2000 में निरीक्षक रेडियो, वर्ष 2017 में पुलिस उपाधीक्षक और वर्ष 2025 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने पीलीभीत, बागेश्वर, हरिद्वार, पुलिस मुख्यालय, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाये हैं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2010 में सराहनीय सेवा चिन्ह, वर्ष 2021 में विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय पदक और वर्ष 2022 में उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस उपलब्धि पर रेवाधर मठपाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं की शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story