मोरी में भालू के हमले से एक युवक घायल

WhatsApp Channel Join Now
मोरी में भालू के हमले से एक युवक घायल


उत्तरकाशी, 14 अगस्त (हि.स.)। मोरी के फिताड़ी गांव में शुक्रवार दोपहर को भालू ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह भालू के हमले से बचाया और उसे अस्पतल ले आए। लेकिन सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी और डंडी -कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोविंद वन्य जीव विहार पार्क क्षेत्र के फिताड़ी गांव में अनिरुद्ध राणा पुत्र सिलदार सिंह उम्र 22 वर्ष अपने बगीचे बौसनी नामे तोक में गया था। जहां घात लगाए बैठे भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। युवक के चिल्लाने पर आस पास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे भालू के हमले से छुड़ाया। ग्रामीण उसे 108 या स्वंय के वहान की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाते लेकिन जखोल - फिताड़ी मोटर मार्ग बंद होने के कारण संभव नही हो पाया। जिस पर ग्रामीणों ने डंडी कंडी का सहरा लिया और डंडी के सहारे पैदल जखोल तक पहुंचाया। इसके बाद उसे वाहन से मोरी लाया गया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। रेंजर सुपिन रेंज गौरव अग्रवाल ने बताया कि फिताड़ी गांव में एक युवक भालू के हमले से घायल हुआ है। जिसको उपचार के लिए सीएचसी मोरी भेजा गया है। उपचार के लिए युवक को प्राथमिक सहायाता दी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story