करवा चौथ को लेकर महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
करवा चौथ को लेकर महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह


नई टिहरी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। करवा चौथ के त्योहार सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। महिलाएं सुबह से ही सज-धज कर तैयार हुई हैं। आज महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय श्रंगार कर पूजा-अर्चना की। सभी ने आभूषण पहन और हाथों में मेहंदी लगाकर भगवान से प्रार्थना की। वीरवार को भारी बारिश के बावजूद सुहागिन महिलाओं में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

पंडित विष्णु प्रसाद नौटियाल ने बताया कि इस बार भद्रा होने के कारण करवाचौथे पर सरगी का समय सुबह सूर्याेदय से पहले था। जिसके तहत ब्रह्म मुहूर्त मे करीब 4 से सुबह साढ़े 5 बजे तक महिलाओं ने सरगी ली। जबकि व्रत का समय भी सुबह साढ़े 6 से रात्रि 8 बजकर 17 मिनट चंद्रोदय तक निर्धारित है। वहीं संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 से शाम 6 बजकर 56 कुल 1 घंटे 17 मिनट का निर्धारित रहा।

जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित जिलेभर में सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ पर गीत और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story