डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों का प्रदर्शन


डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों का प्रदर्शन


हल्द्वानी , 14 नवंबर (हि.स.)। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में डिलीवरी के बाद 22 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश है। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की,जानकारी के अनुसार, मृतका अर्शदीप कौर पत्नी तलविंदर सिंह, ग्राम सीतापुर, गौलापार दानीबंगर की निवासी थी। परिजनों के मुताबिक, अर्शदीप को 11 नवंबर को पीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया, डिलीवरी के करीब 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। महज 22 वर्ष की उम्र में अर्शदीप की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।घटना के बाद शनिवार को परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे। उन्होंने परिजनों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई।

परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला की जान चली गई। वहीं, महिला की मौत के वास्तविक कारणों और उपचार में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा,एहतियात के तौर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776849 Articles

Share this story