बदला मौसम का मिजाज, नैनीताल में कई बार हल्की व तेज फुहारें

WhatsApp Channel Join Now
बदला मौसम का मिजाज, नैनीताल में कई बार हल्की व तेज फुहारें


नैनीताल, 29 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। नैनीताल में बुधवार को सुबह से रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी तेज वर्षा की फुहारें पड़ी है।

इस दौरान भी कुछ लोग बारिश के दौरान भी नौकाओं से नैनी झील में नौकायन करते और बारिश रुकने पर माल रोड सहित अन्य स्थानों पर सैर का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश से जंगलों में लगी आग भी बुझ गयी है और इसके बाद जनपद में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर भी विराम लगने की उम्मीद की जा रही है।

वहीं मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह भर प्रदेश में वर्षा की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम के और अधिक सुहावना बने रहने की संभावना नजर आ रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष बारिश कुछ-कुछ दिनों में होती जा रही है, इस कारण नैनी झील का जल स्तर भी उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story