उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


देहरादून, 03 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कल यानी गुरुवार को भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जारी पूर्वानुमान में बताया कि चार जून को उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली चकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़क अवरोध, नालों और छोटी नदियों के उफान तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। चारधाम यात्रा और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, जबकि इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story