ध्रुव रौतेला व भावना मेहरा को दायित्व मिलने पर हर्ष की लहर

WhatsApp Channel Join Now
ध्रुव रौतेला व भावना मेहरा को दायित्व मिलने पर हर्ष की लहर


नैनीताल, 04 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं को राज्य सरकार ने उनके समर्पण का पुरस्कार देते हुए राज्य मंत्री स्तर के दायित्व दिये हैं। पूर्व पत्रकार ध्रुव रौतेला को राज्य मीडिया सलाहकार समिति का और भावना मेहरा को उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को दायित्व मिलने पर जनपद में हर्ष की लहर है।

विशेषकर ध्रुव रौतेला के मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनने पर जनपद के साथ प्रदेश भर के पत्रकारों के द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। दोनों नेताओं ने दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।

भावना मेहरा ने कहा कि वह ‘टीम उत्तराखंड’ की तर्ज पर कार्य करते हुए जनकल्याण को प्राथमिकता देंगी। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास को आगे बढ़ाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे समर्पित भाव से कार्य करेंगी। इस अवसर पर उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story