बारिश से बढ़ा पापड़ गाड़ का जलस्तर

WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशी, 01 सितंबर (हि.स.)। जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यहां सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते पापड़ गाड उफान पर आ गई। इससे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। स्थिति को देखते हुए यूजेवीएनएल मनेरी, जोशियाड़ा और धरासू को अलर्ट कर दिया गया। क्षेत्र में सतर्कता बरतने और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। फिलहाल पापड़गाड़ की स्थिति सामान्य बताई गई है।

जिले में निरंतर हो रही बारिश से मंगलवार सुबह पापड़ गाड़ उफान पर आ गई। नदी में पानी के साथ भारी मलबा बहता दिखाई दिया। इससे भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया।

वहीं भटवाड़ी, चढ़ेथी,क्यार्क गांव लोग दहशत में आ गए। स्थनीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भटवाड़ी से देवीधार तक नदी से सटे नीचले क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को अलर्ट किया। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार सांय तक पापड़ गाड का जलस्तर सामान्य है। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story